Vitamin C हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। त्वचा के साथ ही यह इम्युनिटी मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन शरीर में विटामिन सी कमी से कई समस्याएं भी हो सकती हैं। इन लक्षणों से आप विटामिन सी की कमी की पहचान कर सकते हैं।
Vitamin C: सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। सभी मिनरल्स और विटामिन्स शरीर को अलग-अलग तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। यही वजह से विशषज्ञ हमेशा से ही संतुलित आहार खाने की सलाह देते रहे हैं। जिस तरह सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति से हमारा शरीर तंदरुस्त रहता है, उसी तरह इनकी कमी से हमें कई समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है की शरीर में पर्याप्त मात्रा में सभी जरूरी मिनरल्स और विटामिन्स की पूर्ति की जाए। vitamin c ऐसा ही एक जरूरी विटामिन है, जो हमारी त्वचा और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार इसकी कमी से गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इन लक्षणों की मदद से आप अपने अंदर विटामिन सी की कमी का पता लगा सकते हैं।
विटामिन सी की कमी से होने वाले रोग (vitamin c deficiency disease name)
एनीमिया (Anemia)
शरीर में विटामिन सी की कमी से एनीमिया रोग हो सकता है। दरअसल, विटामिन सी आयरन का अवशोषण करने में मदद करता है। इससे एनीमिया की समस्या से बचाव होता है।
चेहरे पर झुर्रियां आना
शरीर में विटामिन सी की कमी होने से स्किन ड्राय हो जाती है। अंगों में रूखापन पैदा हो जाता है। इसकी वजह से चेहरे और आंखों के आस-पास झुर्रियां होने लगती हैं।
आंखों की रोशनी कम होना
विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, यह आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में विटामिन सी की कमी होने से आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आंख में मोतियाबिंद होने की समस्या हो सकती है।
स्कर्वी रोग
शरीर में विटामिन सी की कमी से स्कर्वी रोग हो सकता है। नाखून कमजोर होना, बाल झड़ना, जोड़ों में दर्द, थकान और कमजोरी स्कर्वी रोग के लक्षण हो सकते हैं।
Vitamin c की कमी से रूखी त्वचा

Vitamin c हमारी त्वचा के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर त्वचा में इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर आपके शरीर में vitamin c की कमी है, तो इसकी वजह से आपकी त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। साथ ही चेहरे पर झुर्रियों की समस्या भी होने लगती है।
Vitamin c की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना
Vitamin c शरीर के लिए एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसकी कमी होने पर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में vitamin c की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होने पर आप आसानी से संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं, जिससे आप बीमार भी हो सकते हैं।
Vitamin c की कमी से दांतों और मसूड़ों पर असर

Vitamin c की कमी से सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि आपके दांतों और मसूड़ों पर भी काफी असर पड़ता है। शरीर में विटामिन सी की कमी की वजह से कोलेजन की भी कमी होने लगती है। इसकी वजह से मसूड़ों से खून निकलने की समस्या भी होने लगती है। साथ ही मसूड़ों में सूजन भी महसूस होने लगती है। इतना ही नहीं कई बार दांत टूटने की समस्या भी होने लगती है।
Vitamin c की कमी से वजन बढ़ना
अगर शरीर में विटामिन सी की कमी से अक्सर वजन बढ़ने की समस्या भी होने लगती है। अगर आपके पेट के आसपास चर्बी इकट्ठा होने लगे, तो यह शरीर में विटामिन सी की कमी का लक्षण हो सकता है। साथ ही अचानक वजन बढ़ना भी विटामिन सी की कमी का एक लक्षण है।
Vitamin c की कमी से एनीमिया का खतरा
शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण शरीर में एनीमिया का खतरा भी हो सकता है। क्योंकि आयरन अवशोषण में मदद करता है। कई बार शरीर में आयरन की कमी होने के कारण थकान, मांसपेशियों में दर्द, चक्कर आना और वजन कम होना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
Vitamin c की कमी से घाव भरने में देरी
शरीर में विटामिन सी कमी के कारण घाव भरने में भी समय सकता है। कई बार इसकी वजह से चोट लंबे समय तक ठीक नहीं होती। कई बार ये लक्षण होने पर अधिकतर लोग इसे अवॉयड करते हैं। जिस कारण आजकल परेशानी बढ़ सकती है।
Vitamin c की कमी से बीमार पड़ना
विटामिन C की कमी से आप हर कुछ दिनों पर बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल, ये विटामिन कमजोर इम्यूनिटी से जुड़ा हुआ है जो कि संक्रमण से लड़ने की क्षमता को कम करता है। इसकी वजह से आप किसी भी बैक्टीरिया और वायरस के शिकार हो सकते हैं।
विटामिन सी की कमी होने पर व्यक्ति को क्या खाना चाहिए?
सबसे पहले इस प्रश्न का उत्तर जानते हैं कि विटामिन सी की कमी में क्या खाना चाहिए? आपको यह समझना होगा कि विटामिन सी की कमी को आहार के मदद से ठीक किया जा सकता है। नीचे उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं –
- संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं। स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं।
- शिमला मिर्च, ब्रोकली, पालक और टमाटर को अपने आहार में शामिल ज़रूर करें, क्योंकि इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।
- अन्य फल जैसे पपीता, कीवी और अनानास आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
इन खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन विटामिन सी के इष्टतम स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है और इसकी कमी को भी रोकता है।
विटामिन सी के फायदे (vitamin c benefits)
डायटीशियन करीमा कपूर बताती हैं कि विटामिन सी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन सी के फायदे-
- शरीर के ऊतकों की वृद्धि और मरम्मत में मदद करता है।
- एंटीऑक्सिडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत है। इसलिए कैंसर, हृदय रोग और गठिया जैसे सूजन संबंधी रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है।
- विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। यह सर्दी-जुकाम से बचाव करता है।
- आयरन की कमी को रोकने में मदद करता है।
- विटामिन सी कोलेजन संश्लेषण के लिए आवश्यक है। इसलिए इसे त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है।
विटामिन सी के सोर्स (vitamin c sources)
आंवला, नींबू, संतरा, अंगूर, टमाटर और नारंगी सभी विटामिन सी के बेहतरीन सोर्स हैं। इसके अलावा अमरूद, मूली के पत्ते, मुनक्का, दूध, चुकंदर, चौलाई, हरा धनिया और पालके में भी भरपूर मात्रा में विटामिन सी होती है।
आप भी विटामिन सी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। क्योंकि इसकी कमी से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्या हो सकती हैं। शरीर में विटामिन सी की कमी का पता लगाने के लिए इसकी समय-समय पर जांच जरूर करवाएं। अगर विटामिन सी की कमी के लक्षण नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए उपचार के विकल्प
विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए बहुत सारे इलाज के विकल्प मौजूद हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने वाले हैं –
- आहार में बदलाव: आहार में बदलाव के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं, जिन्हें आप ऊपर भी पढ़ सकते हैं। संतुलित एवं पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन का एक महत्वपूर्ण रहस्य है।
- सप्लीमेंट: यदि आहार में बदलाव से आपको पर्याप्त मदद नहीं मिल पा रही है, तो कुछ सप्लीमेंट इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। वहीं कुछ मामलों में ओवर-द-काउंटर दवाएं भी कार्य कर सकती हैं। हालांकि कुछ बातों का आपको भी खास ख्याल रखना होगा जैसे कि
- उबली हुई सब्जियां लाभकारी होंगी: विटामिन सी गर्मी के प्रति संवेदनशील होती हैं, इसलिए प्रयास करें कि विटामिन C वाली सब्जियां कच्ची या उबाल कर ही खाएं। इससे पोषण बना रहता है।
- विभिन्न प्रकार के फल शामिल करें: प्रयास करें कि आप अपने आहार में अधिक से अधिक फलों को शामिल करें।
Q: क्या बच्चों में भी विटामिन सी की कमी हो सकती है?
Ans: हां, बच्चों को विटामिन सी की कमी होने का खतरा सबसे अधिक होता है, क्योंकि उस दौरान बच्चे ताजे फल और सब्जियों का सेवन नहीं करते हैं या नहीं कर पाते हैं। बच्चों में यह स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है।
Q: विटामिन सी किसमें मिलता है?
विटामिन C विभिन्न प्रकार के ताजे फलों और सब्जियों में पाया जाता है, जिनमें खट्टे फल, जामुन, कीवी, पपीता, तथा शिमला मिर्च और ब्रोकोली जैसी सब्जियां शामिल होते हैं।
Disclaimer :प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. krushnali.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.