दांत दर्द के लिए 7 घरेलू इलाज (Home Remedies for Toothache)

Toothache home remedies | दांत दर्द के लिए 7 घरेलू इलाज

KRUSHANLI
10 Min Read
Toothache home remedies | दांत दर्द के लिए 7 घरेलू इलाज
Highlights
  • दांत के दर्द के दौरान आपकी जीवनशैली ऐसी होनी चाहिएः-
  • हींग के सेवन से दांत दर्द से मुक्ति
  • अक्ल दाढ़ क्या है?
  • दांत दर्द की परेशानी में प्याज से फायदा

दांतों में दर्द होता है तो व्यक्ति कुच खा नहीं सकता। दांत के दर्द के कारण हमेशा परेशान रहता है। यह भी संभव नहीं है कि बार-बार होने वाले दांत दर्द के इलाज के लिए रोगी अपना काम-धंधा छोड़कर डॉक्टर के पास चला जाए। इसलिए घरेलू उपचार की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी परेशान हैं, तो दांत दर्द के लिए घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

Contents
दांत का दर्द क्या है (What is Toothache?)दांत दर्द के प्रकार (Toothache Types in Hindi)दांत दर्द के कारण (Causes of Toothache in Hindi)अक्ल दाढ़ क्या है? (What is Wisdom Tooth in Hindi?)दांतों के दर्द के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies for Toothache in Hindi)लहसुन के प्रयोग से दांत दर्द का उपचार (Garlic : Home Remedies for Tooth Pain in Hindi)हींग के सेवन से दांत दर्द से मुक्ति (Hing : Home Remedies to Treat TeethPain in Hindi)हल्दी के सेवन से दांतों के दर्द से आराम (Turmeric: Home Remedies for Toothache Treatment in Hindi)दांतों के दर्द से छुटकारा के  लिए आलू का इस्तेमाल (Potato: Home Remedies to Treat Dental Pain in Hindi)दांत दर्द की परेशानी में प्याज से फायदा (Onion: Home Remedies for Dental Pain Treatment in Hindi)बेकिंग सोडा से दांत के दर्द का उपाय (Baking Soda: Home Remedies for Toothache in Hindi)अमरूद के सेवन से दांत दर्द का इलाज (Guava : Home Remedy for Toothache in Hindi)दांत दर्द में आपका खान-पान  (Your Diet for Toothache)दांद दर्द में आपकी जीवनशैली (Your Lifestyle in Dental Pain)FAQQ: 5 मिनट में दांत दर्द से कैसे छुटकारा पाएं?Q: दांत में बहुत ज्यादा दर्द हो तो क्या करना चाहिए?Q: रात में दांत में दर्द हो तो क्या करें?Q: बिना दवा के दांत दर्द कैसे दूर करें?

दांत में दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन ये बेहद असहनीय होता है। दांत दर्द की वजह से कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। यहां तक कि सिर में दर्द भी हो सकता है। दांत का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है।

दांत का दर्द क्या है (What is Toothache?)

दांत में दर्द वात दोष के कारण होता है। खानपान में सुधार, साफ-सफाई एवं घरेलू नुस्खों से दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

दांत दर्द के प्रकार (Toothache Types in Hindi)

दांत दर्द (Teeth pain) दो तरह के होते हैंः-

  • इसमें दांतों में तेज दर्द होता है, जिसे Sharp Tooth Pain कहते हैं। यह कुछ खाते समय, या बात करते समय
  • इसमें दर्द ज्यादा गरम या ठण्डा खाना खाने के कारण होता है। इस दर्द को Dull Tooth Pain भी कहते हैं। यह हल्का तथा ज्यादा लम्बे समय तक रहता है।

दांत दर्द के कारण (Causes of Toothache in Hindi)

  • स्वस्थ दांतों के लिए दांतों का ध्यान रखना जरूरी होता है। दांतों का ख्याल नहीं रखा गया तो दांतों में कीड़े लगने का डर रहता है। इससे दांतों में कैविटी हो जाती है। यह दांत के दर्द का कारण बनता है।
  • दांतों की जड़ों का कमजोर होना। गलत तरीके से दांतों की सफाई करने से दांतों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे दांतों में दर्द होता है।
  • दांतों के टूटने से भी दांतों में दर्द होता है।
  • अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) निकलने के दौरान दांतों में असहनीय दर्द होता है।
  • अधिक मीठे खाने से भी दांत दर्द होता है। मीठा खाने के बाद, खाने के अंश दांतों और मसूड़ों में रह जाते हैं। यह कीटाणु अम्ल पैदा करते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह संक्रमण दांतों की जड़ों तक पहुंच कर दांतों में दर्द पैदा करता है।
  • कैल्शियम की कमी के कारण दांत कमजोर पड़ जाते हैं, जिस कारण दांतों में दर्द होता है।
  • दांतों में बैक्टीरिया के इन्फेक्शन के कारण दर्द होने लगता है।

अक्ल दाढ़ क्या है? (What is Wisdom Tooth in Hindi?)

अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) सामान्य रूप से 17 से 25 साल के बीच में आ जाती है। कई लोगों में यह 25 साल के बाद भी आती है। ये काफी मजबूत होते हैं। यह दांत सबसे आखिरी में आते हैं, इसलिए जब इन्हें जगह नहीं मिल पाती, तो यह मसूड़ों और दांतों पर दबाव बनाते हैं। इससे असहनीय पीड़ा होती है।अक्ल दाढ़ आने का दर्द लगभग एक-दो दिन, या कभी-कभी तीन दिन तक भी रहता है।

इसमें तेज दर्द के साथ-साथ सिर दर्द भी हो सकता है। व्यक्ति को भोजन चबाने में तकलीफ होती है। मसूड़ों में सूजन आ जाती है। अक्ल दाढ़ आने का दर्द कभी-कभी अचानक हो जाता है। कई बार यह दर्द धीरे-धीरे व आराम से होता है। इसलिए हर 6 महीने में दांतों के डॉक्टर के पास जाकर इस समस्या का पहले से ही पता लगाया जा सकता है।

दांतों के दर्द के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies for Toothache in Hindi)

एलोपैथिक उपचार में केवल दांत के दर्द को कुछ समय के लिए दबाया जाता है, और इसके लिए Pain killers या Analgesics खाने को बोला जाता है। एलोपैथिक दवाओं से शरीर में side-effect होने का खतरा भी रहता है। इसलिए दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार करना फायदेमंद  होता है, जो ये हैंः-

लहसुन के प्रयोग से दांत दर्द का उपचार (Garlic : Home Remedies for Tooth Pain in Hindi)

दांत में दर्द होने पर लहसुन को चबा लें। इसके अन्दर मौजूद Allicin  प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट है। दांत दर्द को खत्म करता है।

हींग के सेवन से दांत दर्द से मुक्ति (Hing : Home Remedies to Treat Teeth
Pain in Hindi)

चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिलाकर रूई में लगा लें। दर्द वाले दांत के पास रखें। यह दांत का दर्द दूर करने का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।

हल्दी के सेवन से दांतों के दर्द से आराम (Turmeric: Home Remedies for Toothache Treatment in Hindi)

हल्दी एक प्राकृतिक Antibiotics है। हल्दी, नमक और सरसों के तेल के पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाना चाहिए।

दांतों के दर्द से छुटकारा के  लिए आलू का इस्तेमाल (Potato: Home Remedies to Treat Dental Pain in Hindi)

आलु को छोटे टुकड़ों में काटकर कच्चा ही अच्छी तरह चबाएं

दांत दर्द की परेशानी में प्याज से फायदा (Onion: Home Remedies for Dental Pain Treatment in Hindi)

प्याज अपने गुणों के कारण मुंह के जीवाणु एवं बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। दांत में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें, या चबाएं।

बेकिंग सोडा से दांत के दर्द का उपाय (Baking Soda: Home Remedies for Toothache in Hindi)

रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द वाले दांत पर अच्छी तरह घुमाएं। इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला करें।

अमरूद के सेवन से दांत दर्द का इलाज (Guava : Home Remedy for Toothache in Hindi)

  • अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को साफ करके मुंह में रख कर चबाएं।
  • अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को पानी में उबालकर ठण्डा कर लें। इसमें नमक मिलाएं और कुल्ला करें। अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके प्रयोग से दांत के दर्द में आराम मिलता है।

दांत दर्द में आपका खान-पान  (Your Diet for Toothache)

दांत के दर्द से परेशान लोगों को अपना खान-पान  ऐसा रखना चाहिएः-

  • मीठे और चिपचिपे पदार्थ का सेवन कम से कम करें।
  • बहुत ज्यादा ठण्डा और बहुत ज्यादा गरम चीजें ना खाएं।
  • कुछ भी खाने के बाद अच्छी प्रकार कुल्ला करें।

दांद दर्द में आपकी जीवनशैली (Your Lifestyle in Dental Pain)

दांत के दर्द के दौरान आपकी जीवनशैली ऐसी होनी चाहिएः-

  • नियमित रूप से सुबह और सोने से पहले ब्रश से दांतों की सफाई करें।
  • हर 6 महीने में अपने दन्त चिकित्सक से दांतों का चेकअप कराएं।

FAQ

Q: 5 मिनट में दांत दर्द से कैसे छुटकारा पाएं?

Ans: 5 मिनट में दांत दर्द से कैसे छुटकारा पाने के लिए चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिलाकर रूई में लगा लें। दर्द वाले दांत के पास रखें। यह दांत का दर्द दूर करने का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।

Q: दांत में बहुत ज्यादा दर्द हो तो क्या करना चाहिए?

Ans: रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द वाले दांत पर अच्छी तरह घुमाएं। इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला करें।

Q: रात में दांत में दर्द हो तो क्या करें?

Toothache home remedies | दांत दर्द के लिए 7 घरेलू इलाज

Ans: अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को साफ करके मुंह में रख कर चबाएं। अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को पानी में उबालकर ठण्डा कर लें। इसमें नमक मिलाएं और कुल्ला करें। अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके प्रयोग से दांत के दर्द में आराम मिलता है।

Q: बिना दवा के दांत दर्द कैसे दूर करें?

Ans: दांत में दर्द होने पर लहसुन को चबा लें। इसके अन्दर मौजूद Allicin  प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट है। दांत दर्द को खत्म करता है।

Disclaimer :प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. krushnali.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Share This Article
Follow:
krushnali.com हिन्दी provides health and fitness tips in Hindi, Pregnancy, Parenting, Diseases, Home Remedies, स्वास्थ से संबंधित ख़बरें and articles in Hindi.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *