Skin care tips at 45: 45+ की महिलाएं चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, दूर होगी झुर्रियों की समस्या

KRUSHANLI
7 Min Read
Skin care tips at 45
Highlights
  • skin care routine after 45
  • Skin Care Tips for 45 Years Women
  • 45 की उम्र में फेशियल योगा करे

Skin Care Tips for 45 Years Women: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। 45 साल की उम्र के बाद त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस पड़ने लगती हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और स्किन को यंग बनाए रखने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

What to Apply on Face at 45: पुरुषों की तुलना में, महिलाएं अपनी स्किन को लेकर काफी कंसर्न रहती हैं। महिलाएं स्किन केयर के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। कुछ महिलाएं महंगे स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी कुछ महिलाओं की त्वचा उम्र से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है। खासकर, जैसे ही महिलाएं 45 साल की उम्र पार करती हैं, उनके चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए महिलाएं इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप भी 45 साल की उम्र की हैं, तो अपनी त्वचा का अतिरिक्त (Skin Care Tips in Hindi) ख्याल जरूर रखें। आइए, जानते हैं 45 साल की उम्र के बाद महिलाओं को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए (Chehre Par Kya Lagana Chahiye)-

45 साल बाद चेहरे की देखभाल कैसे करें (skin care routine after 45

हल्दी और दही का फेस पैक लगाएं | Haldi or Dahi Face Pack)

अगर आप 45 साल से अधिक उम्र की हैं, तो हल्दी और दही का फेस पैक (Haldi or Dahi Face Pack) जरूर लगाएं। इस उम्र की महिलाओं के लिए हल्दी और दही का मिश्रण काफी फायदेमंद होता है। हल्दी और दही का फेस पैक लगाने से एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इससे झुर्रियों और फाइन लाइंस की समस्या ठीक होती है। झुर्रियां मिटाने के लिए आप सप्ताह में 1-2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। दही और हल्दी स्किन को यंग बनाए रखने में मदद करते हैं।

पपीते का फेस पैक लगाएं | Papay Face Pack for 45 Years Women

पपीता सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी अच्छा होता है। स्किन को यंग बनाए रखने के लिए आप चेहरे पर पपीते का फेस पैक (Papay Face Pack for 45 Years Women) अप्लाई कर सकती हैं। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। पपीता त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में भी असरदार होता है। पपीता ब्लैकहेड्स और झुर्रियों जैसी समस्याओं को भी कम करता है। 45 साल की उम्र के बाद पपीते का फेस पैक लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं

अगर आप 45 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल जरूर करें। एलोवेरा स्किन के लिए काफी अच्छा साबित होता है। एलोवेरा त्वचा को नमी प्रदान करता है। अगर आप एलोवरा जेल लगाएंगी, तो इससे स्किन ड्राईनेस भी दूर होगी। एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। आप चेहरे पर रोज सुबह या रात को सोते समय एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं

सुबह सनस्क्रीन जरूर लगाएं

ज्यादातर महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ ही सनस्क्रीन लगाना छोड़ देती हैं। लेकिन आपको बता दें कि बढ़ती उम्र में भी सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। अगर आप 45 साल की हैं, तो भी चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें। आपको सुबह घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। सनस्क्रीन स्किन को धूप और यूवी किरणों से प्रोटेक्ट करता है। इससे दाग-धब्बे और टैनिंग जैसी समस्याएं भी दूर होती है।

एंटी एजिंग सीरम लगाएं

45 की उम्र के बाद आपको एंटी एजिंग सीरम या क्रीम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इस उम्र की महिलाओं को रेटिनोइड बेस्ड सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, इस उम्र में त्वचा पर कोलेजन कम होने लगता है। इसकी वजह से झुर्रियां पड़ने लगती हैं। ऐसे में एंटी एजिंग सीरम का यूज करना जरूरी हो जाता है। इससे झुर्रियां और फाइन लाइंस की समस्या कम होती है। हालांकि, आपको अपनी स्किन डाइट के अनुसार ही एंटी एजिंग सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए।

कच्चे दूध जरूर लगाएं

कच्चे दूध में विटामिन-ए होता है जो त्वचा को सही मात्र में पोषण देने में सहायता करता है, जिससे त्वचा मुलायम रहती है। इसका इस्तेमाल आप रात में सोने से पहले रोजाना चेहरे पर आर सकती हैं। लगातार कच्चे दूध को तरह-तरह से चेहरे पर लगाने से स्किन स्मूथ रहती है और कसाव भी बरकरार रहता है। आप इसे अंडरआई में भी रोजाना लगा सकते हैं। डार्क सर्कल्स को कम करने में कच्चा दूध आपकी मदद कर सकता है।

स्किन को हाइड्रेटेड रखें

एक उम्र के बाद त्वचा से मॉइस्चर खत्म होने लगता है और स्किन ड्राई नजर आने लगती है। इसके लिए आपको त्वचा को समय-समय पर हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप चेहरे पर फेशियल ऑयल और शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आपको स्किन सेल्स को रिपेयर करने के लिए फेस सीरम की सहायता लेनी चाहिए।

45 की उम्र में फेशियल योगा करे

  • गर्दन सिद्धी रक्कर आयब्रो उपर नीचे करे
  • गर्दन सिधिर के और उपर नीचे करे
  • आखो को गोल घुमाई दोनो दिशा मे
  • आखो पर हथेली रगडकर कुछ देर रखे
  • सुबह और रात आखो को थंडे पानी से धुले
  • नथूने फुलाए व दिला छोड दे
Share This Article
Follow:
krushnali.com हिन्दी provides health and fitness tips in Hindi, Pregnancy, Parenting, Diseases, Home Remedies, स्वास्थ से संबंधित ख़बरें and articles in Hindi.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *