Apple Juice: रोजाना सेब का रस पीने से मिलेंगे ये फायदे

KRUSHANLI
8 Min Read
Apple juice

Apple Juice सेब के स्वास्थ्य लाभ से तो हर कोई वाकिफ है। हम हमेशा से सुनते आ रहे हैं कि रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। चलिए जानते हैं सेब का जूस पीने के क्या फायदे हैं।

हम सभी बचपन से सेब को लेकर अंग्रेजी में कही गई एक मशहूर कहावत सुनते आ रहे हैं ‘एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे’, जिसका मतलब है कि रोजाना एक सेब का सेवन हमें डॉक्टर से दूर रख सकता है। इस कहावत को ऐसे ही नहीं बल्कि सेब के गुणों को देखते हुए बनाया गया है। सेब के समृद्ध पोषण तत्व स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं।

चाहे आप सेब का फल के रूप में सेवन करें या इसका रस पियें, यह लगभग समान मात्रा में पोषण प्रदान करेगा। हालांकि, जूस पीना अधिक सुविधाजनक है और इसलिए आपको रोजाना एक गिलास सेब के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इस लेख में हम आपक सेब का जूस पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

सेब का जूस पीने के फायदे | Apple juice benefits

सेब में फ्लेवोनॉयड्स, पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसके अलावा, सेब में पोटेशियम और अन्य आवश्यक विटामिन और खनिज भी होते हैं जो मानव शरीर के समग्र विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। प्रतिदिन एक गिलास सेब का जूस पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं।

अस्थमा में फायदेमंद

अगर आपको अस्थमा या सांस लेने की समस्या है, तो आपको अपने आहार में सेब को जरूर शामिल करना चाहिए। सेब के रस में एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो श्वसन कार्यों में सुधार कर सकते हैं। अस्थमा के अटैक को कम करने के लिए सेब के रस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

सेब का सेवन करने के बाद अलग-अलग लोगों को अलग-अलग प्रतिक्रिया का अनुभव होता है। जहां कुछ लोगों को सेब खाने के बाद गैस्ट्रिक और एसिडिटी महसूस होती है, वहीं कुछ लोगों को इसके सेवन से आश्चर्यजनक रूप से फायदा हो सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि सेब का रस पीने से कब्ज कम हो सकता है और पाचन को बढ़ावा मिल सकता है। इसमें सोर्बिटोल यौगिक होता है जो पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप कुछ वजन कम करना चाहते हैं, तो सेब के रस को अपने आहार में शामिल करें। ये पाचनक्रिया को सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसलिए इसके नियमित सेवन से आपका वजन कम होने की अत्यधिक संभावना है। सेब में डाइजेस्टिव फाइबर होते है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और इसलिए आपको बिना समय कुछ भी खाने की क्रेविंग नहीं होती है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण

हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की समस्याओं और अन्य गंभीर बीमारियों का एक प्रमुख जोखिम कारक बन सकता है। रोजाना सुबह सेब का रस पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में मदद मिल सकती है। सेब के रस में मौजूद कई पोषक तत्व शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसका अधिक सेवन न करें क्योंकि इससे कुछ लोगों में गैस्ट्रिक की समस्या भी हो सकती है। वहीं सेब के रस से अगर आपको कोई असुविधा महसूस हो तो अपने चिकित्सक से तुरंत परामर्श करें।

आंखों की सेहत के लिए अच्छा है

अच्छी दृष्टि पाने के लिए, उच्च विटामिन ए वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए और सेब में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सेब के रस को पीने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। एक गिलास सेब के रस के नियमित सेवन से आंखों से संबंधित बीमारियों और जटिलताओं का खतरा भी कम हो सकता है।

FAQ

Q: सेब का जूस कब पीना चाहिए

Ans: सुबह खाली पेट सेब का ज्यूस पीने से इस तरह फायदे मिलते है
1. अस्थमा में फायदेमंद
2. वजन कम करने में फायदेमंद
3. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण
4. आंखों की सेहत के लिए अच्छा है

Q: क्या रोज सेब का जूस पीना ठीक है?

Ans: प्रतिदिन एक गिलास सेब का जूस पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। सेब में फ्लेवोनॉयड्स, पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसके अलावा, सेब में पोटेशियम और अन्य आवश्यक विटामिन और खनिज भी होते हैं जो मानव शरीर के समग्र विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।

Q: सेब खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

Ans: अगर आपको अस्थमा या सांस लेने की समस्या है, तो आपको अपने आहार में सेब को जरूर शामिल करना चाहिए। सेब के रस में एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो श्वसन कार्यों में सुधार कर सकते हैं। अस्थमा के अटैक को कम करने के लिए सेब के रस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

Q: 1 दिन में कितनी सेब खानी चाहिए?

Ans: प्रतिदिन एक गिलास सेब का जूस पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं।

Q: सेब के क्या नुकसान होते हैं?

Ans: सेब का सेवन करने के बाद अलग-अलग लोगों को अलग-अलग प्रतिक्रिया का अनुभव होता है। जहां कुछ लोगों को सेब खाने के बाद गैस्ट्रिक और एसिडिटी महसूस होती है, वहीं कुछ लोगों को इसके सेवन से आश्चर्यजनक रूप से फायदा हो सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि सेब का रस पीने से कब्ज कम हो सकता है और पाचन को बढ़ावा मिल सकता है। इसमें सोर्बिटोल यौगिक होता है जो पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

Q: सेब खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

Ans: सेब खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होत हैं. सेब में पोटेशियम और अन्य आवश्यक विटामिन और खनिज भी होते हैं जो मानव शरीर के समग्र विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।

Disclaimer :प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. krushnali.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Share This Article
Follow:
krushnali.com हिन्दी provides health and fitness tips in Hindi, Pregnancy, Parenting, Diseases, Home Remedies, स्वास्थ से संबंधित ख़बरें and articles in Hindi.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *