Constipation In Hindi: अगर आपको भी कब्ज जैसी समस्या है तो आपको इसके बारे में पूरी तरह से जानना चाहिए ताकि आप इस से कैसे छुटकारा पा सकते हैं यह पता कर सके।
कब्ज जैसी समस्या किसी ने किसी समय लगभग हर इंसान को होती है और इसका मतलब होता है कि आपकी बॉवेल मूवमेंट (Bowel Movement) सामान्य से थोड़ी कम हो रही है है। बॉवेल मूवमेंट को आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब मल त्याग की फ्रीक्वेंसी में कमी आ जाना होता है। मल त्याग की अवधि हर इंसान के लिए अलग-अलग हो सकती है कुछ लोगों की बॉवेल मूवमेंट दिन में तीन बार होती हैं तो कुछ लोगों की हफ्ते में कुछ ही बार। अगर सप्ताह में 3 दिन से ज्यादा बार आपकी बॉवेल मूवमेंट नहीं होती है तो इसे ही कब्ज होना कहते हैं। यह थोड़ा गंभीर हो सकता है, क्योंकि इस स्थिति में स्टूल और ज्यादा सख्त हो जाता है और उसे पास करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कब्ज होने के लक्षण (Constipation Symptoms In Hindi)
कब्ज के लक्षण – Constipation Symptoms in Hindi
- बॉवेल मूवमेंट में कमी आना।
- स्टूल (मल) का बहुत ज्यादा हार्ड होना या छोटे साइज का होना।
पेट फूलना। - ऐसी भावना होना की स्टूल पास नहीं हो रहा है।
सुबह टॉयलेट देर तक बैठे रहना
कब्ज का कारण – Causes Of Constipation In Hindi
कब्ज के काफी सारे कारण हो सकते हैं, जैसे- आपका पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीना या फिर आपके खाने में फाइबर आदि का न होना। इसके अलावा अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं या फिर बहुत सारे डेरी के उत्पादों का सेवन करते हैं तो भी आपको कब्ज हो सकती है। कुछ अतिरिक्त लक्षणों में स्ट्रेस लेना और ज्यादा लैक्सेटिव्स का प्रयोग करना और कुछ तरह की दवाइयों का सेवन करना भी है।

कब्ज के कारण होने वाली समस्याएं – Which Problems Cause Constipation In Hindi
जब लंबे समय तक व्यक्ति का पेट साफ नहीं हो रहा होता है या कब्ज की समस्या बनी रहती है और उसका उपचार नहीं किया जाता है तो ऐसी स्थिति में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। कब्ज के कारण होने वाली कुछ समस्याएं निम्नलिखित हैं:
और पढ़े –आंवला खाने के जबरदस्त फायदे.आंवला आपकी पूरी सेहत बदल सकता है
कब्ज का घरेलू उपचार – Kabj Ka Gharelu Upay
आप कब्ज के लिए ये घरेलू उपचार आजमा सकते हैंः-
मुनक्के के सेवन से कब्ज का घरेलू इलाज (Raisin: Home Remedies to Treat Constipation in Hindi)
लगभग 8-10 ग्राम मुनक्के रात को पानी में भिगा दें। सुबह इसके बीज निकालकर दूध में उबाल कर खाएं, और दूध पी लें।
एरण्ड के तेल से कब्ज का घरेलू उपचार (Castor oil: Home Remedy for Constipation in Hindi)
रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध में 1-2 चम्मच एरण्ड का तेल डालकर पिएं। यह उपाय बहुत लाभ पहुंचाता है।
कब्ज की परेशानी में बेल से फायदा (Bael: Home Remedies for Constipation Treatment in Hindi)
बेल का फल कब्ज की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आधा कप बेल का गूदा, और एक चम्मच गुड़ का सेवन, शाम को भोजन से पहले से करें। बेल का शरबत भी कब्ज में फायदा करता है।
जीरा और अजवायन से कब्ज का इलाज (Jeera and Ajwain: Home Remedies to Treat Constipation in Hindi)
जीरे और अजवायन को धीमी आंच पर भून कर पीस लें। इसमें काला नमक डालकर तीनों को समान मात्रा में मिला कर डब्बे में रख लें। रोज आधा चम्मच की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ पिएं।

सौंफ का इस्तेमाल कब्ज में फायदेमंद (Saunf: Home Remedies for Constipation Problem in Hindi)
रात में सोने से पहले एक चम्मच भुनी हुई सौंफ गरम पानी के साथ पिएं। सौंफ में पाए जाने वाले उड़नशील तेल पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं, तथा Gastric enzymes के उत्पादन को बढ़ाते हैं।
त्रिफला चूर्ण से कब्ज का घरेलू उपचार (Triphala Benefits in Constipation Treatment in Hindi)
- रात को सोने से पहले त्रिफला चूर्ण को गरम पानी के साथ लें। 6 माह तक ऐसे करने से पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या भी ठीक हो जाती है।
- दस ग्रा. अजवायन, दस ग्रा. त्रिफला और दस ग्रा. सेंधा नमक को कूटकर चूर्ण बना लें। रोज 3-5 ग्रा. की मात्रा में चूर्ण को हल्के गरम पानी के साथ लें। पुरानी कब्ज की बीमारी भी दूर हो जाती है।
कब्ज के घरेलू इलाज के लिए अन्य घरेलू उपाय (Other Home Remedies to Cure Constipation in Hindi)
ये घरेलू उपाय भी कब्ज की परेशानी में बहुत फायदा पहुंचाते हैंः-
- रोज 2 चम्मच गुड़ गर्म दूध के साथ लें।
- दूध में सूखे अंजीर को उबाल कर खाएं, और दूध को पी लें।
- रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी के साथ लें।
- सुबह उठकर नींबू के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करें।
रात के भोजन में पपीता का सेवन करें। - एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच देसी घी डालकर सोने से पहले पिएं।
- दस ग्राम इसबगोल की भूसी को सुबह-शाम पानी के साथ पिएं।
FAQ
कब्ज को तुरंत ठीक करने के लिए क्या करें?
कब्ज को तुरंत ठीक करने के लिए रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध में 1-2 चम्मच एरण्ड का तेल डालकर पिएं। यह उपाय बहुत लाभ पहुंचाता है।
रात को ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?
सुबह उठकर नींबू के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करें।रात के भोजन में पपीता का सेवन करें
30 मिनट में कब्ज कैसे दूर करें?
बेल का फल कब्ज की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आधा कप बेल का गूदा, और एक चम्मच गुड़ का सेवन, शाम को भोजन से पहले से करें। बेल का शरबत भी कब्ज में फायदा करता है।
Disclaimer :प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. krushnali.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.