Neem Leaves in Hindi: नीम की पत्तियां हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। इन पत्तियों का इस्तेमाल करने से कई बीमारियों से निजात मिलता है। आप भी इनका उपयोग कर सकते हैं।
Neem Leaves Benefits in Hindi: आयुर्वेद में नीम की पत्तियों का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। नीम की पत्तियों में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों के इलाज में असरदार होते हैं। नीम के पत्ते त्वचा से जुड़ी समस्याओं में बेहद लाभकारी होते हैं। इन पत्तियों का उपयोग करने से फोड़े-फुंसी, अल्सर और एक्जिमा जैसी बीमारियों से निजात मिल सकता है। आयुर्वेद में नीम की पत्तियों का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। नीम की पत्तियों की गोलियां, सिरप आदि का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, नीम की पत्तियों के पेस्ट को भी फायदेमंद बताया गया है।
नीम के पत्ते कौन-सी बीमारी में काम आते हैं?- Neem ke Patte Kon si Bimari me Kaam Aate hai
1.मुंहासे ठीक करे
अगर आपकी त्वचा पर मुंहासे या फोड़े-फुंसियां हैं, तो आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम की पत्तियों में एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो मानसून में होने वाले फोड़े-फुंसियों से निजात दिलाते हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। कुछ दिनों तक इस पेस्ट का नियमित इस्तेमाल करने से फोड़े-फुंसियां पूरी तरह से ठीक हो सकती हैं।
2. एक्जिमा या सोरायसिस में फायदेमंद
एक्जिमा और सोरायसिस, त्वचा से जुड़ी बीमारियां हैं, जिसमें त्वचा पर रैशेज और खुजली होने लगती है। अगर आपको एक्जिमा या सोरायसिस है, तो आपको इसका इलाज जरूर करवाना चाहिए। हालांकि, घरेलू उपायों के तौर पर आप नीम की पत्तियों का उपयोग भी कर सकते हैं। नीम की पत्तियां, एक्जिमा और सोरायसिस में बेहद फायदेमंद होती हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।
3. स्कैल्प इंफेक्शन या खुजली
स्कैल्प इंफेक्शन एक आम समस्या है, जो मानसून में अधिक देखने को मिलती है। सिर पर फोड़े-फुंसी, खुजली और डैंड्रफ होना, स्कैल्प इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं। स्कैल्प इंफेक्शन होने पर बाल भी झड़ सकते हैं। अगर आप भी स्कैल्प इंफेक्शन से परेशान हैं, तो नीम की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। फिर सिर और बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपको स्कैल्प और बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।
4. पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करे
अगर आप पाचन से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो नीम की पत्तियों का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। नीम की पत्तियां कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं में लाभकारी हो सकती हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियों का रस या पानी पी सकते हैं। नीम के पत्तों का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पेट की बीमारियों से राहत मिलती है।
5. मसूड़ों की सूजन दूर करे
नीम की पत्तियां दांतों और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद होती हैं। अगर आपको मसूड़ों में सूजन, दांतों में दर्द या पायरिया जैसी समस्याएं हैं, तो नीम के पत्तों का उपयोग किया जा सकता है। ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप नीम की पत्तियां चबा सकते हैं। नीम की पत्तियां चबाने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं और संक्रमण से बचाव होता है। नीम की टहनी से दांत साफ करने से भी ओरल हेल्थ सही रहती है।
6. लिवर के लिए फायदेमंद
नीम की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इसे खाने से लिवर की बीमारियों का खतरा कम होता है।
7. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। ये शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देने का काम करते हैं। अगर रोजाना सुबह खाली पेट नीम की 4 से 5 पत्तियां चबा ली जाएं तो इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और मौसमी बीमारियां भी दूर रहती हैं।
8. बालों के लिए वरदान
नीम का पानी या नीम की पत्तियों का पेस्ट सिर में लगाने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह बालों की जड़ों को अंदर से मजबूत करता है, जिससे Hair Fall कम होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- नीम का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
- अधिक मात्रा में खाने से पेट दर्द या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाएं।
- रोजाना 4 से 5 पत्तियां ही चबाएं।
FAQ
नीम के पत्तों से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
नीम की पत्तियों में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों के इलाज में असरदार होते हैं। नीम के पत्ते त्वचा से जुड़ी समस्याओं में बेहद लाभकारी होते हैं।
अगर आप पाचन से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो नीम की पत्तियों का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। नीम की पत्तियां कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं में लाभकारी हो सकती हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियों का रस या पानी पी सकते हैं। नीम के पत्तों का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पेट की बीमारियों से राहत मिलती है।
अगर मैं रोज नीम के पत्ते खाऊं तो क्या होगा?
नीम का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।अधिक मात्रा में खाने से पेट दर्द या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाएं।
नीम की पत्ती कब नहीं खानी चाहिए?
नीम की पत्ती गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाएं।
क्या नीम से लीवर खराब हो सकता है?
नीम की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इसे खाने से लिवर की बीमारियों का खतरा कम होता है।
लिवर का रामबाण इलाज क्या है?
नीम की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इसे खाने से लिवर की बीमारियों का खतरा कम होता है।