Beetroot Amla Juice Benefits in Hindi: चुकंदर और आंवला, दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप रोज इन दोनों का जूस पी सकते हैं। चुकंदर और आंवला जूस पीने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। इससे बॉडी भी डिटॉक्स होती है।
Chukandar Amla Juice Pine ke Fayde Kya Hai: सर्दियों में चुकंदर और आंवले का जूस खूब पिया जाता है। इस जूस को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर और आंवला जूस, सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। चुकंदर और आंवला जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस जूस में आयरन, विटामिन ए, सी, बी6 और कई मिनरल्स पाए जाते हैं। चुकंदर और आंवला जूस फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा सोर्स होता है। आप रोज चुकंदर और आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं। अगर आप रोज एक हफ्ते तक चुकंदर और आंवला जूस पिएंगे, तो इससे शरीर में कई बदलाव नजर आएंगे। 1 हफ्ते तक चुकंदर और आंवला जूस (Beetroot Amla Juice Benefits in Hindi) पीने से अनगिनत लाभ मिलते हैं।
आंवला के फायदे
- विटामिन-सी की भरपूर मात्रा- आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
- पाचन में सहायक- आंवला पाचन एंजाइमों को बढ़ावा देता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है।कब्ज से राहत- आंवला में फाइबर होता है जो कब्ज से राहत दिलाता है।
- वजन कम करने में मदद- आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं।
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल- आंवला ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
चुकंदर के फायदे
- नाइट्रेट से भरपूर- चुकंदर में नाइट्रेट होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है।
- विटामिन और मिनरल्स- चुकंदर में विटामिन और मिनरल्स जैसे फोलेट, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं।
- एंटी-ऑक्सीडेंट- चुकंदर में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।
- एनर्जी बढ़ाता है- चुकंदर में बीटालाइन होता है जो एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
- रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन- चुकंदर रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा देता है।
1 हफ्ते तक चुकंदर और आंवला जूस पीने के फायदे- Ek Hfte Tak Chukandar Amla Juice Pine Ke Fayde
1.इम्यूनिटी बढ़ाए चुकंदर और आंवला जूस- Chukandar Amla Juice For Immunity
चुकंदर और आंवला जूस में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। अगर आप रोज एक हफ्ते तक चुकंदर और आंवला जूस पिएंगे, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इस जूस को पीने से कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से भी बचाव होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
2.कब्ज से राहत दिलाए चुकंदर और आंवला जूस- Chukandar Amla Juice For Constipation
अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या रहती है, तो अपनी डाइट में चुकंदर और आंवला जूस जरूर शामिल करें। इस जूस को पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। चुकंदर और आंवला, दोनों ही पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं। इस जूस को 1 हफ्ते तक रोज पीने से कब्ज से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है। चुकंदर और आंवला जूस पीने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर तरीके से हो पाता है।
3.त्वचा का निखार बढ़ाए चुकंदर और आंवला जूस- Chukandar Amla Juice For Skin
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आजकल मार्केट में तरह-तरह के कोलेजन सप्लीमेंट्स आ रहे हैं। आप 1 हफ्ते तक रोज चुकंदर और आंवला जूस पीकर भी त्वचा का निखार बढ़ा सकते हैं। चुकंदर और आंवला जूस, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इस जूस को पीने से त्वचा की चमक बढ़ती है। चुकंदर और आंवला जूस पीने से उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है।
4.आंखों के लिए फायदेमंद चुकंदर और आंवला जूस- Chukandar Amla Juice For Eyes Health
चुकंदर और आंवला जूस, आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इस जूस में विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी आंखों के लिए लाभकारी होता है। चुकंदर और आंवला जूस पीने से आंखों से जुड़ी तमाम समस्याओं से राहत मिलती है।
6.शरीर को डिटॉक्स करे चुकंदर और आंवला जूस- Chukandar Amla Juice To Detox Body
अक्सर लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के डाइट प्लान लेते हैं। आप शरीर को डिटॉक्स करने के लिए एक हफ्ते तक रोजाना चुकंदर और आंवला जूस भी पी सकते हैं। चुकंदर और आंवला जूस पीने से शरीर में जमा सारी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है।
Disclaimer :प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. krushnali.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
FAQ
Q: त्वचा को गोरा करने के लिए गाजर और चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए?
Ans: त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आजकल मार्केट में तरह-तरह के कोलेजन सप्लीमेंट्स आ रहे हैं। आप 1 हफ्ते तक रोज चुकंदर और आंवला जूस पीकर भी त्वचा का निखार बढ़ा सकते हैं। चुकंदर और आंवला जूस, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इस जूस को पीने से त्वचा की चमक बढ़ती है। चुकंदर और आंवला जूस पीने से उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है।
Q: अगर मैं रोज चुकंदर का जूस पीऊं तो मेरी त्वचा का क्या होता है?
Ans: चुकंदर और आंवला जूस, सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। चुकंदर और आंवला जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस जूस में आयरन, विटामिन ए, सी, बी6 और कई मिनरल्स पाए जाते हैं। चुकंदर और आंवला जूस फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा सोर्स होता है। आप रोज चुकंदर और आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं। अगर आप रोज एक हफ्ते तक चुकंदर और आंवला जूस पिएंगे, तो इससे शरीर में कई बदलाव नजर आएंगे।