Shahad ke fayde: चेहरे पर शहद लगाने के 4 फायदे और नुकसान

KRUSHANLI
10 Min Read
Honey Benefits
Highlights
  • शहद का उपयोग क्यों करें
  • शहद स्किन एलर्जी को खत्म करता है
  • हनी फेस मास्क को लगाने के तरीके
  • फेस स्किन के लिए शहद के फायदे

Shahad ke fayde: शहद न सिर्फ सम्पूर्ण शरीर के लिए, बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है। स्किन के दाग-धब्बों और अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए इसे सही तरीके से एप्लाई करना चाहिए।

Contents
स्किन पर हनी किस तरह कारगर है (Honey for skin)शहद का उपयोग क्यों करें (Shahad ka upyog kyon Karen)फेस स्किन के लिए शहद के फायदे (Honey benefits for skin)1.शहद पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है (Honey for Skin Pigmentation)2.शहद स्किन एलर्जी को खत्म करता है (Honey for Skin Allergy)3.शहद पिम्पल्स ठीक करता है (honey for Pimples)4.शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है (Honey for skin hydration)हनी फेस मास्क को लगाने के तरीके (How to apply honey on skin)1.रॉ हनी फेस मास्क (Raw Honey Face Mask)2.नींबू और शहद का फेस मास्क (Honey Lemon Face Mask)3.एलोवेरा जेल के साथ (Honey Aloe vera Gel Face Mask)4.दही के साथ(Honey Curd Face Mask)रोजाना चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?क्या हम शहद को सीधे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं?गोरे होने के लिए शहद का इस्तेमाल कैसे करें?त्वचा को गोरा करने के लिए शहद का उपयोग कैसे करें?शहद का फेस मास्क कैसे बनाएं?

मीठा शहद सम्पूर्ण शरीर के स्वास्थ्य के लिए बढ़िया होता है। इसके पावरफुल कम्पाउंड स्किन के लिए भी बेहतरीन हैं। शहद का प्रयोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को तैयार करने के लिए भी किया जाता है। इसका प्रयोग न सिर्फ दवाओं में किया जाता है, बल्कि स्किन केयर में भी किया जाता है। शहद का प्रयोग त्वचा पर सही तरीके (honey for skin care) से करना चाहिए। इस बारे में जानकारी दे रही हैं हेल्थ एक्सपर्ट करिमा कपूर। जानते हैं इसके फायदे

स्किन पर हनी किस तरह कारगर है (Honey for skin)

हाइड्रोजन पेरोक्साइड और 3.9 का औसत पीएच बैक्टीरिया के लिए प्रतिकूल होते हैं। इस कारण शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण (Shahad ke fayde) होते हैं। ये एंटी इन्फ्लामेटरी होते हैं। फ्रुक्टोज, ग्लूकोज जैसे कार्बोहाइड्रेट के अलावा, शहद में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, एंजाइम, पॉलीफेनोल और पोलेन ग्रेन से मिलने वाले फ्लेवोनोइड की मात्रा भी होती है। इसका व्यापक रूप से स्किन ट्रीटमेंट (skin ke liye shahad ke fayde) में उपयोग किया जाता है। यह क्लींजिंग मिल्क, जैल, मॉइस्चराइज़र और लिप बाम में भी प्रयोग किया जाता है।

शहद का उपयोग क्यों करें (Shahad ka upyog kyon Karen)

शहद एक मीठा और चिपचिपा पदार्थ है जिसमें उपचार की अत्यंत क्षमता होती है। इसमें कई जीवाणुरोधी, सूजन-निवारक, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होते हैं। यह बालों और त्वचा की देखभाल के लिए एक उत्कृष्ट सामग्री मानी जाती है।जब यह पूरे शरीर पर प्रभाव डालता है, तो असंख्य स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। शहद बहुत समय से हमारे जीवन का अहम हिस्सा रहा है।खाना बनाने से लेकर अनगिनत बीमारियों के इलाज तक, शहद वास्तव में एक जादुई अमृत है।

फेस स्किन के लिए शहद के फायदे (Honey benefits for skin)

1.शहद पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है (Honey for Skin Pigmentation)

लंबे समय तक सूरज के संपर्क में रहने के कारण चेहरे पर होने वाले पिगमेंटेशन को यह कम कर सकता है। शहद यूवी किरणों से होने वाली स्किन डैमेज को कम करता है। अगर आप धूप में बहुत ज्यादा समय बिताती हैं, तो शहद से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और एएचए (Alpha Hydroxy Acid) मौजूद होता है। मुंहासे को ठीक करने में यह सहायता करता है। इसके दाग को कम करने के लिए हनी फेस मास्क का प्रयोग किया जाता है।

2.शहद स्किन एलर्जी को खत्म करता है (Honey for Skin Allergy)

संवेदनशील त्वचा के लिए शहद सबसे अच्छे प्राकृतिक अवयवों में से एक है। यदि स्किन संवेदनशील है या किसी ब्यूटी प्रोडक्ट से एलर्जी है, तो स्किन पर शहद लगाने से इसे शांत करने में मदद मिलती है। इसमें औषधीय गुण होते हैं। शहद में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है, जो इसे एक नेचुरल हाइड्रेशन कंपाउंड बनाता है। यह पानी को बरकरार रखकर त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है।

3.शहद पिम्पल्स ठीक करता है (honey for Pimples)

शरीर या चेहरे पर फंगल पिम्पल्स हैं तो स्किन पर शहद लगाया जा सकता है। इसमें एंटीफंगल पिनोसेम्ब्रिन और लाइसोजाइम कंपाउंड होते हैं। शहद में मौजूद हाइड्रोजन पेरोक्साइड में भी रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो पिम्पल्स और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह छिद्रों को खोलने और नए ऊतकों के विकास में भी सहायता करता है।

4.शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है (Honey for skin hydration)

स्किन ड्राई है, तो हनी चेहरे को मॉइस्चराइज़ करता है। शोध के अनुसार, शहद में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की हाई मात्रा इसे एक प्राकृतिक हाइडरेटर बनाता है। यह पानी को बरकरार रखकर त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। शहद एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर भी है शहद में मौजूद लैक्टिक एसिड सतह पर डेड स्किन को हटाता है और चेहरे को चमकदार बनाता है।

हनी फेस मास्क को लगाने के तरीके (How to apply honey on skin)

परंपरागत रूप से शहद को सीधे त्वचा पर लगाया जाता है। अधिक लाभ पाने के लिए इसका कई और तरीके से उपयोग किया जा सकता (Right way to use honey on skin) है।

1.रॉ हनी फेस मास्क (Raw Honey Face Mask)

चेहरे को अच्छी तरह साफ़ करने के बाद शहद को लगाया जा सकता है। कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर अच्छी तरह फैलाकर लगा लें। लगभग 20 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

2.नींबू और शहद का फेस मास्क (Honey Lemon Face Mask)

विटामिन सी की उपस्थिति के कारण नींबू का एसेंशियल आयल शहद के साथ मिलकर बढ़िया काम करता है। 1 टेबलस्पून शहद और 1 टेबल स्पून लेमन जूस को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगायें। आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

3.एलोवेरा जेल के साथ (Honey Aloe vera Gel Face Mask)

एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेटरी एलोवेरा जेल स्किन के लिए अधिक फायदेमंद है। 1 टेबलस्पून शहद और 1 टेबल स्पून एलोवेरा जेल को अच्छी तरह मिक्स कर लें। दाग-धब्बे को हटाने के लिए सप्ताह में दो बार लगायें।

4.दही के साथ(Honey Curd Face Mask)

प्रोबिओटिक दही स्किन के लिए भी फय्द्मंद होता है। 1 टेबलस्पून शहद और 1 टेबल स्पून दही को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को सप्ताह में दो बार लगायें। नियमित प्रयोग से स्किन साफ़ हो जायेगी और पिम्पल्स के दाग-धब्बे भी दूर हो सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें कृष्णाली से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Disclaimer :प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. krushnali.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

रोजाना चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?

शहद हाइड्रोजन पेरोक्साइड और 3.9 का औसत पीएच बैक्टीरिया के लिए प्रतिकूल होते हैं। इस कारण शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण (Shahad ke fayde) होते हैं। ये एंटी इन्फ्लामेटरी होते हैं। फ्रुक्टोज, ग्लूकोज जैसे कार्बोहाइड्रेट के अलावा, शहद में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, एंजाइम, पॉलीफेनोल और पोलेन ग्रेन से मिलने वाले फ्लेवोनोइड की मात्रा भी होती है। इसका व्यापक रूप से स्किन ट्रीटमेंट (skin ke liye shahad ke fayde) में उपयोग किया जाता है। यह क्लींजिंग मिल्क, जैल, मॉइस्चराइज़र और लिप बाम में भी प्रयोग किया जाता है।

क्या हम शहद को सीधे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं?

परंपरागत रूप से शहद को सीधे त्वचा पर लगाया जाता है। अधिक लाभ पाने के लिए इसका कई और तरीके से उपयोग किया जा सकता है। जानते है कैसे उपयोग किया जा सकता है
1.रॉ हनी फेस मास्क (Raw Honey Face Mask)
2.नींबू और शहद का फेस मास्क (Honey Lemon Face Mask)
3.एलोवेरा जेल के साथ (Honey Aloe vera Gel Face Mask)
4.दही के साथ(Honey Curd Face Mask)

गोरे होने के लिए शहद का इस्तेमाल कैसे करें?

शहद में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की हाई मात्रा इसे एक प्राकृतिक हाइडरेटर बनाता है। यह पानी को बरकरार रखकर त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। शहद एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर भी है शहद में मौजूद लैक्टिक एसिड सतह पर डेड स्किन को हटाता है और चेहरे को चमकदार बनता है

त्वचा को गोरा करने के लिए शहद का उपयोग कैसे करें?

त्वचा को गोरा करने के लिए परंपरागत रूप से शहद को सीधे त्वचा पर लगाया जाता है। अधिक लाभ पाने के लिए इसका कई और तरीके से उपयोग किया जा सकता है।
1.रॉ हनी फेस मास्क (Raw Honey Face Mask)
2.नींबू और शहद का फेस मास्क (Honey Lemon Face Mask)
3.एलोवेरा जेल के साथ (Honey Aloe vera Gel Face Mask)
4.दही के साथ(Honey Curd Face Mask)

शहद का फेस मास्क कैसे बनाएं?

शहद के फेस मास्क
1.रॉ हनी फेस मास्क (Raw Honey Face Mask)
2.नींबू और शहद का फेस मास्क (Honey Lemon Face Mask)
3.एलोवेरा जेल के साथ (Honey Aloe vera Gel Face Mask)
4.दही के साथ(Honey Curd Face Mask)

Share This Article
Follow:
krushnali.com हिन्दी provides health and fitness tips in Hindi, Pregnancy, Parenting, Diseases, Home Remedies, स्वास्थ से संबंधित ख़बरें and articles in Hindi.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *